फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोवर्धन के आन्यौर पर्वत पर वृद्ध की हत्या, पत्थर से कुचला सिर; लाश की ऐसी हालत देख कांप गए लोग

Tue, 11 Jul 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृद्ध आन्यौर पर्वत पर बकरी चराने के लिए गया था। वहीं पर किसी ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन
आन्यौर पर्वत पर वृद्ध की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोवर्धन के आन्यौर में पर्वत के ऊपर अज्ञात बकरी चराने गए वृद्ध का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्ध को इतनी बेरहमी से मारा गया कि लाश की हालत देख मौके पर जुटे लोग भी कांप गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


 

बकरी चराने गया था वृद्ध  

परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को मंगल (63) पुत्र सिरिया घर से भेड़-बकरी चराने पर्वत पर गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन की परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार तड़के  मंगल का बेटा पोहपी अन्य ग्रामीणों के साथ पर्वत की ओर पिता को खोजते हुआ पहुंचा।

ये भी पढ़ें - कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत
 

शिलाओं के बीच दबी थी लाश 

यहां कुछ शिलाओं के बीच मंगल का शव दिखाई पड़ा। लाश शिलाओं के बीच में फंसी हुई थी। उसका सिर पत्थरों से कुचला हुआ था। वहीं हाथ और पैरों पर भी पत्थर से वार के निशान थे। जानकारी मिलते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग
 
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य 

सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके उपरांत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें