फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराबी सास करती है तरह-तरह के चखने की फरमाइश, पति भी नहीं सुनता...घर में छिड़ीं जंग पहुंची थाने

Mon, 11 Mar 2024 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

सास और बहू में विवाद के कई कारण सुने और देखे होंगे, लेकिन आगरा में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर परिवार  परामर्श केन्द्र के काउंसलर भी हैरान हैं। बहू अपनी शराबी सास से परेशान है, जो नशा चढ़ने के बाद उससे तरह-तरह के चखने की फरमाइश करती है। 

 
विज्ञापन
शराबी सास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सास-बहू के बीच विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने आरोप लगाया है कि उसकी सास शराब पीने की आदी है। शाम को शराब पीने के बाद तरह-तरह के चखने की फरमाइश करती है। विरोध करने पर मारपीट कर देती है। इतना ही नहीं पति भी उसकी नहीं सुनता है। इससे तंग आकर विवाहिता ने ससुराल छोड़ दिया। अब ये विवाद परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा है। जिसमें पहली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न

 

ससुर की मौत के बाद पीने लगी शराब 
लोहामंडी थाना क्षेत्र की एक युवती ने सिकंदरा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। ससुर की मौत हो चुकी है। पति स्वास्थ्य विभाग में है। शादी को अभी एक साल हुआ। पत्नी का आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो उसने देखा कि सास शराब पी रही थी। दो चार दिन तो सास ने उसे कुछ नहीं बोला। मगर बाद में शाम होते ही पैग बनवाने लगी। तरह-तरह के चखने की फरमाइश करने लगी। विरोध पर गालीगलौज करती। 


ये भी पढ़ें -  UP: ससुराल में नॉनवेज न मिलने पर बिगड़ा दामाद! शादी के चार माह बाद पत्नी को घर से निकाला...अब इस जिद पर अड़ा


 

पति भी देता है मां का साथ 
पति से शिकायत करने पर उसने भी मां का साथ दिया। घर का माहौल खराब होता देख आठ महीने पहले मायके आ गई। पति का कहना है कि पिता की मौत के बाद से मां शराब पीने लगी। मगर, बहू से कुछ नहीं कहती। 
 
विज्ञापन

नहीं बन सकी बात 
काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। मगर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें