फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक ने किया दो घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
टूंडला के सांवले प्रसाद रोड पर युवक को नीचे उतारने के लिए सीढ़ी लगाते दमकलकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रविवार को सांवले प्रसाद रोड स्थित एक मकान में रहने वाले मानसिक रूप से परेशान युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घर की छत से करीब दो घंटे तक सड़क पर पथराव करता रहा। पुलिस और दमकल कर्मियों को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। किसी तरह से उसे छत के सहारे अंदर जाकर पकड़ कर थाने लेकर आए।
विज्ञापन

दीपा का चौराहे के निकट सांवले प्रसाद रोड निवासी अंकित शिवहरे नाम का युवक मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी है। उसने रविवार दोपहर अपनी मां को पीटा और घर की छत से सड़क पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव होते ही सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग इधर से उधर भागने लगे।
आसपास के लोगों ने उसे समझाते हुए किसी तरह से घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। वह और भी उग्र होकर पथराव करने लगा। पुलिस भी ऊपर तक न जा सकी तथा मूक दर्शक बनी रही। बाद में दमकलकर्मियों को बुलाया गया और सीढ़ी के सहारे छत से घर के अंदर प्रवेश किया गया। पुलिस अंकित को घर से थाने ले आई। उससे पूछताछ की। मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें