आगरा। बल्केश्वर पार्क में मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान किया।
प्रदर्शनी 10 दिनों से चल रही थी। इसमें खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े वस्त्र, हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों के 100 से अधिक स्टाल लगाए गए। लोगों ने खूब खरीदारी की। मंडलस्तरीय पुरस्कार कार्यक्रम में वित्तपोषित खादी ग्रामोद्योग के इकाइयों में प्रथम स्थान पर मथुरा के सोवरन सिंह को 15 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आगरा पिनाहट की शिल्पलता को 12 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने पर मैनपुरी के नवीगंज के कौशलेंद्र सिंह को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।
ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने कहा कि महोत्सव के जरिये लोगों को जागरूकता तो मिलती ही है साथ ही वह प्रोत्साहित भी होते हैं। प्रदर्शनी में यूपी, उत्तराखंड और कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से आए दुकानदारों ने स्टाल लगाए थे।