फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीसीपी ने किया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
एडीसीपी एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 14.200 पर बने डायवर्जन पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं यातायात) हिमांशु गौरव ने सोमवार को एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य होने के कारण किलोमीटर 14 के पास डायवर्जन किया गया है। इस पर एसीडीपी ने कार्य तत्काल बंद कराने या सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कोहरा बढ़ने से दृश्यता बेहद कम हो गई है जिससे बीते दो दिनों में डायवर्जन के पास करीब 24 हादसे हो चुके हैं। एसीडीपी ने कार्यदायी संस्था के मैनेजर गजेंद्र काैल को उचित संकेतक, लाइट, रिफ्लेक्टर और सुरक्षित डायवर्जन की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है और इसमें किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें