फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत; लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 09 Sep 2023 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की शाम एक जूटा फैक्टरी में आग लग गई। लोगों ने देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। लेकिन लपटें देखकर किसी की अंदर जाने की हिम्मत न हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही।

विज्ञापन


घटना सिंकदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित C-66 फैक्ट्री डर्बी फुटवियर की है। यहां शनिवार की शाम आग लग गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर टीम आग पर काबू में जुटी रहीं। 

यह भी पढ़ेंः-  Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार

विज्ञापन
Trending Videos

यह फैक्टरी पांडव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र त्रिलोकनानी की है। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को भी दी। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की लपटे देखकर लोगों में दहशत फैली रही।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में ऐतिहासिक रामलीला: जय श्री राम के साथ शुरू हुए रामजी का काम, देखें किस तारीख को कौन सा मंचन

जितेंद्र त्रिलोकानी ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह फैक्टरी बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान देखा कि फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें उठ रही हैं। वहां पर केमिकल के ड्रम रखे थे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पानी की कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: गरीब रथ एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के बदले मार्ग; यहां देख लें सूची
विज्ञापन

इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने  करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। तब तक लाखों रुपए का केमिकल व अन्य सामान जल गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया की शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें