फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ठेके पर शराब पीते ही राजमिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 29 Aug 2021 10:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि राजमिस्त्री ठेके पर शराब पीने गया था। वहीं पर तबियत बिगड़ी है। इसके बाद मौत हो गई। 
विज्ञापन
रमेश चंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार शाम को ग्वालियर हाईवे पर रोहता बाग स्थित शराब के ठेके पर बुजुर्ग राजमिस्त्री की मौत हो गई। आरोप है कि बुजुर्ग ने ठेके पर शराब पी थी। इसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। लोगों ने जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ठेका बंद करा दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नैनाना जाट निवासी 60 वर्षीय रमेश रविवार शाम को शराब के ठेके पर गए थे। यहां उन्होंने शराब पी। इसके कुछ ही देर बाद रमेश की तबियत बिगड़ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। 

ठेके की कैंटीन में बिगड़ी थी तबियत
पुलिस की जांच में पता चला कि रमेश की हालत ठेके की कैंटीन में बिगड़ी थी। कैंटीन में काम करने वाले ने रमेश को दौरा आने का अंदेशा जताया। इस पर लोगों की मदद से ठेके के बाहर लेकर आया। चप्पल सुंघाने लगा। तभी रमेश की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि रमेश ठेके पर शराब पीने गया था। वहीं पर तबियत बिगड़ी है। उसे दौरा आने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल ठेका बंद कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया जहरीली शराब से मौत का मामला नहीं लग रहा है। जांच की जा रही है। 

बड़े तस्कर पकड़ से दूर
जिले में ताजगंज के नगला देवरी, डौकी क्षेत्र के कौलारा कला व बरकुला, शमसाबाद के गढ़ी जहान सिंह और इरादत नगर में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। जहरीली शराब कांड के बाद भी पुलिस बड़े तस्कर तक नहीं पहुंच सकी। अवैध शराब के असली सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें