फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: आठ गवाहों का कराया जाएगा नार्को टेस्ट, एसआईटी को कोर्ट से मिली मंजूरी

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नवोदय छात्रा हत्याकांड में एसआईटी ने आरोपियों को चिन्हित कर लिया है, बस गिरफ्तारी बाकी है। वहीं एसआईटी इस मामले के गवाहों का नार्को टेस्ट भी कराएगी। इसकी अनुमति कोर्ट से मिल गई है। 
विज्ञापन
मैनपुरी छात्रा की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी को आठ गवाहों सहित 17 संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। सभी की सहमति मिलने के बाद कोर्ट ने यह निर्णय लिया है। वहीं संदिग्धों की सूची में शामिल कुछ और लोगों के टेस्ट संबंधी आवेदन पर भी जल्द ही फैसला आ सकता है।

विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में काम कर रही एसआईटी मुल्जिम चिह्नित कर चुकी है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी होना शेष है। 

मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने तीन रसूखदार लोगों को किया तलब, कई घंटे की पूछताछ
विज्ञापन


गवाहों की सूची में जो लोग शामिल हैं, वह लोग कहीं अपनी गवाही से मुकर न जाएं, इसके लिए एसआईटी ने आठ गवाहों का नार्को टेस्ट कराने के लिए पॉक्सो कोर्ट में आवेदन किया था। इस पर पेश हुए गवाहों के सहमति पत्र भी लगाए गए थे। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पॉक्सो कोर्ट ने टेस्ट कराए जाने को लेकर आठ गवाह सहित कुल 17 लोगों के टेस्ट कराने की अनुमति दी है। अनुमति मिलने के साथ ही एसआईटी टेस्ट की प्रक्रिया में जुट गई है। 

विज्ञापन

वहीं कुछ और संदिग्धों के टेस्ट कराने के संबंध में एसआईटी विचार विमर्श कर रही है। हालांकि अभी उनको लेकर अभी कोर्ट में आवेदन नहीं किया गया है। वहीं पूरे मामले पर कानूनी राय भी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैंप कार्यालय पर एसपीओ को बुलाकर एसआईटी ने राय ली। 

मुल्जिम की तलाश में भी लगी हैं टीमें
एसआईटी एक ओर गवाही को मजबूत करने के प्रयास में काम कर रही है। वहीं कुछ टीमें मुल्जिम की तलाश में जुटी हुईं हैं। गैर जनपदों में मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। डीजीपी कार्यालय से भी एसआईटी द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में प्रतिदिन का ब्योरा लिया जा रहा है। पूरे मामले उच्चाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें