राशनकार्डधारक की कराई जाएगी जांच
एनआईसी लखनऊ से भेजी गई सूची के जो नाम किसी राशन कार्ड में बतौर सदस्य शामिल हैं वे तो तत्काल हटा दिए जाएंगे। वहीं कुछ नाम ऐसे हैं जो राशन कार्ड में बतौर मुखिया शामिल हैं। ऐसे में उनका नाम हटाने पर कार्ड ही निरस्त हो जाएगा। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी राशन नहीं मिल पाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए जिलापूर्ति अधिकारी ने ऐसे मामलों में जांच के बाद राशनकार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
केस एक
रूमा कुमारी बरनाहल क्षेत्र के राशन डीलर अजय कुमार से राशन ले रही हैं। एनआईसी की सूची के अनुसार इनके द्वारा मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भी राशन लिया जा रहा है।
केस दो
कप्तान सिंह बरनाहल क्षेत्र की राशन डीलर अनीता देवी से नियमित राशन ले रहे हैं। एनआईसी की सूची के अनुसार इनके द्वारा दिल्ली में उत्तर पूर्वी क्षेत्र से भी राशन लिया जा रहा है।
ये हैं आंकडे़
316599 हैं जिले में कुल राशन कार्डधारक
1242220 हैं जिले में कुल यूनिट
45893 हैं जिले में कुल अंत्योदय राशन कार्डधारक
270706 हैं जिले में कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक
जिलापूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि एनआईसी लखनऊ से प्राप्त सूची में जिले के साढ़े चार हजार लोग मैनपुरी के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं। ऐसे नामों को तत्काल डिलीट करने और राशन कार्ड को जांच के बाद निरस्त करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही ये कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।