शमसाबाद में कच्ची शराब बनाते दो गिरफ्तार
आगरा जिले में जहरीली शराब से 18 मौतों के बाद भी अवैध शराब का धंधा चल रहा है। शमसाबाद पुलिस ने रविवार को दो स्थानों पर छापेमारी करके दो लोगों को पकड़ लिया। वह अवैध कच्ची शराब बना रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, गोपालपुरा स्थित एमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास खाली प्लाट में शराब बनाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दबिश दी। इसके बाद गोपालपुरा स्थित कंस टीला निवासी धीरू को पकड़ लिया। वहीं गांव नगला सूरजभान में अमन को पकड़ा। दोनों अवैध भट्ठी लगाकर कच्ची शराब बना रहे थे। उनके पास से 77 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, दो गैस सिलिंडर, दो चूल्हे, दो कनस्तर, दो पतीली, दो किग्रा बूरा और दो किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें:
मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या
आगरा: बोतल पर सैन्य कैंटीन सप्लाई का लेबल लगाकर शराब की तस्करी, पांच तस्कर गिरफ्तार