फिरोजाबाद और मैनपुरी बॉर्डर के गांवों में निगरानी
फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है और लगातार मौतें भी हो रहीं हैं। इसे लेकर इन दोनों ही जिलों के बॉर्डर वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू करा दी है। 50 से अधिक गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। वहीं पड़ोसी जिलों में आवागमन-करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
पड़ोसी जनपदों में बुखार फैलने से स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
फिरोजाबाद में बुखार से लगातार मौतें हो रहीं हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजाबाद की सीमा के तीस गांव पर विशेष नजर रखने की योजना बनाई है। गांवों में स्वास्थ्य टीम को लगातार तैनात रहने की बात कही गई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार से पीड़ित कोई मिले तो तत्काल उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए। जिससे समय रहते रोग को फैलने से रोका जा सके। वहीं मैनपुरी बॉर्डर के 20 गांवों पर नजर रखी जा रही है।
बनाई गई हैं छह टीमें
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों में विशेष निगरानी के लिए छह टीमें बनाई हैं। टीम आशा व एएनएन के माध्यम से गांव में दोनों जनपदों से आने वाले व्यक्तियों सहित बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों पर नजर रख रही है।
मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या
एटा में बुखार का प्रकोप: बीमारी ने इंतजाम किए 'बौने', मरीजों से भर गया बाल रोग विभाग