फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की पार्किंग में मनमानी, विदेशी पर्यटकों से 50 की जगह वसूल रहे इतने रुपये

Mon, 18 Nov 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पार्किंग की पर्ची पर अलग अलग रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा नगर निगम की पार्किंग में फर्जी रसीद काटकर पर्यटकों से अतिरिक्त पैसे की वसूली की जा रही है। एत्माद्दौला स्मारक के बाहर स्थित पार्किंग ठेके पर दो तरह की पर्चियां चल रही हैं। विदेशी और दिल्ली, हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ियों से 70 रुपये व स्थानीय पर्यटकों से 50 रुपये प्रति गाड़ी लिए जा रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


एत्माद्दौला स्मारक पर रविवार को पर्यटकों की संख्या रोजाना की अपेक्षा ज्यादा थी। स्मारक के गेट के बाहर दोनों ओर नगर निगम की पार्किंग का ठेका है। ठेकेदार ने अपना नाम नहीं बताया। उसके हाथ में गुलाबी रंग की दो तरह की पर्चियां थीं। 

एक पर प्रतिदिन 50 रुपये अंकित था, जबकि दूसरी इसी तरह की पर्ची पर 70 रुपये प्रतिदिन अंकित था। ठेकेदार के कर्मचारी से पूछा गया कि दो तरह की पर्ची क्यों हैं तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों से कार खड़ी करने के 70 रुपये लिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत सही पाई तो ठेका होगा निरस्त

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि पार्किंग ठेकों पर वाहनों से अलग-अलग पैसा वसूल करने की शिकायत की जांच कराई जाएगी। अभी तक किसी पर्यटक ने शिकायत नहीं की है। शिकायत सही पाए जाने पर ठेका निरस्त किया जाएगा।

अवैध पार्किंग को पुलिस ने बंद कराया न निगम ने 

न्यू आगरा थाना के पास चल रही अवैध पार्किंग को रविवार को न पुलिस ने बंद कराया न ही नगर निगम से कोई टीम गई। नगर निगम के आयुक्त और अपर आयुक्त अवैध पार्किंग के सवाल पर कह चुके हैं कि इन्हें बंद कराया जाएगा लेकिन करा नहीं रहे। अवैध पार्किंग में डग्गेमार वाहन खड़े किए जा रहे हैं लेकिन आरटीओ इन्हें जब्त नहीं कर रहे। पुलिस ने भी आंखें मूंद रखीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें