यूं तो मार्च के महीने को कम गर्मी वाला माना जाता है। मगर, मौसम के मिजाज से लग रहा है कि गर्मी इस साल कई रिकॉर्ड कायम करेगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंचा। यह सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।