फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन को मिला 150 करोड़ का टॉनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में करीब 150 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। चिकित्सकों के लिए बनने वाली 25 करोड़ रुपये के आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबह करीब 11 बजे एसएन कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एमसीएच में बनी मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया। वहां से नर्सिंग कॉलेज, पीजी हॉस्टल का लोकार्पण करते हुए ऑडिटोरियम में आए। यहां पर ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। एसएन परिसर में चिकित्सकों के लिए बनने वाली आवासीय परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

ये हैं योजनाएं
ऑडिटोरियम: 500 सीटों की क्षमता, 9.45 करोड़ रुपये की लागत से बना है। 2016 में निर्माण को मंजूरी मिली और बीते साल 2020 तैयार हुआ। इसमें अंतराष्ट्रीय स्तर की सेमिनार-कांफ्र्रेंस हो सकेंगे, जिससे डॉक्टर और मेडिकल छात्रों को लाभ मिलेगा। अभी तक एसएन में ऑडिटोरियम नहीं था। एमबीबीएस की 22 सीटें कम होने पर एमसीआई के बताए कारणों में एक मानक यह भी था।
छात्रावास: परास्नातक छात्रों के लिए हॉस्टल में 250 बेड की क्षमता है। 16.86 करोड़ रुपये से बना है। अक्तूबर 2021 में बनकर तैयार हुआ। एमसीआई के मानकों के अनुसार हॉस्टल की कमी मिलने पर शासन से 2016 में इसके निर्माण को मंजूरी मिली। इसके निर्माण से अब एसएन में विभन्न विभागों में परास्नातक की सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

मॉड्यूलर ओटी: 60.50 करोड़ रुपये की लागत से 20 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बने हैं। 2004 में इनको मंजूरी मिली। इसमें से आठ ओटी बीते साल जुलाई में तैयार हुए। 12 ओटी इसी साल जुलाई में पूरे हुए हैं। स्त्री रोग, सर्जरी, हड्डी, नेत्र रोग समेत विभिन्न विभाग में हैं ओटी हैं। इसमें अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इनमें गंभीर मर्ज के भी ऑपरेशन हो सकेंगे।
नर्सिंग कॉलेज: 2010 में कॉलेज को मंजूरी मिली। 37 करोड़ रुपये की लागत से यह 2013 में बनकर तैयार हुआ। इसमें बीएससी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई होगी। चार साल के कोर्स में हर साल में 60 प्रशिक्षु नर्स मिलेंगी, जिससे एसएन में नर्स की कमी पूरी होगी। मरीजों को बेहतर नर्सिंग सेवाएं मिल सकेंगी। यहां निजी कॉलेजों के मुकाबले बेहद सस्ती फीस पर छात्र कोर्स कर सकेंगे।
आवासीय परिसर: चिकित्सकों के लिए टाइप तीन और टाइप चार के 56 आवास बनेंगे। ये 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे। बीते साल सरकार ने इसके निर्माण की मंजूरी देते हुए बजट जारी किया है। अभी चिकित्सकों के लिए आवासीय परिसर नहीं है। एमसीआई के बताए मानकों में यह भी एक शामिल था। इससे आपात स्थिति में चिकित्सक तत्काल सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें