फतेहाबाद। रेलवे पुलिस फतेहाबाद ने पिनाहट स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को अवैध रूप से टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके से 51 हजार रुपये की टिकट बरामद हुई है।
आरएएफ के फतेहाबाद प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले पिनाहट के ग्राहक सेवा केंद्र पर मंगलवार को दिन में करीब दो बजे छापा मारा गया। मौके से केंद्र संचालक दयाशंकर वर्मा को पकड़ा। कंप्यूटर आदि सामान को भी टीम ने कब्जे में ले लिया।
दुकानदार रेलवे की अधिकृत टिकट बुकिंग साइट से बुकिंग न करके अपनी आईडी से टिकट बुक कर रहा था। केंद्र से 37 टिकट बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 51000 हजार रुपये है। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टीम में क्राइम निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, हरिओम धाकरे, उदयवीर सिंह, गजेंद्र सिंह शामिल रहे। संवाद