एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विष्णु प्रकाश रावत की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। अब अगली कार्रवाई भानु प्रताप मुद्गल के खिलाफ की जाएगी। उसकी संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें उसके नाम और उसकी पत्नी के नाम संपत्ति शामिल है। इसको जल्द ही जिलाधिकारी से आदेश मिलने के बाद जब्त किया जाएगा।
अपराधियों की उड़ी नींद
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जोंस मिल में बम धमाका करने के आरोपी रज्जो जैन के बाद विष्णु प्रकाश रावत की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस कार्रवाई से अपराधियों की नींद उड़ गई है। इससे पहले भी अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की चुकी हैं। अब अपराधियों को डर है कि उनकी संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। उनकी नींद उड़ गई है।
ये भी पढ़ें: हरेश पचौरी हत्याकांड: दस्तावेज लेखक के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर विष्णु रावत की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त