फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: दादा के साथ घूमने निकले नाती को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

टक्कर के बाद नाती स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर गया था। इसी दौरान उसके ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
मृतक नैतिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने 13 वर्षीय नाती (पौत्र) को घुमाने जा रहे वृद्ध की स्कूटी में एटा रोड पर चौमुखी मंदिर के समीप बालू से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। वहीं वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

कटरा मीरा निवासी जितेंद्र राठौर (65) पुत्र बाबूराम रविवार सुबह अपने पौत्र नैतिक (13) को स्कूटी पर बैठाकर घुमाने जा रहे थे। चौमुखी मंदिर के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठा नैतिक स्कूटी से नीचे गिर पड़ा और उसके ऊपर से होकर ट्रक का पहिया निकल गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और जितेंद्र राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था नैतिक
हादसे में मृत नैतिक राठौर तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी सबसे बड़ी बहिन गुनगुन उर्फ वंशिका और छोटा भाई कृष्णा है। भाई की मौत की खबर से दोनों बहन और भाई के साथ मां रेखा और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। नैतिक के पिता ने बताया कि वह कक्षा आठ में जसलई रोड स्थित द एशियन स्कूल का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में मानसून: 40 मिनट की बारिश से मिली उमस से राहत, जलभराव से बेहाल हुए शहरवासी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें