फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों ने तैयार की पंचायत सहायक की मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में सहायक की भर्ती के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब ग्राम पंचायतों ने मेरिट लिस्ट तैयार करने के बाद उसका अनुमोदन कर दिया है। अब अंतिम निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति लेगी। सात सितंबर तक समिति चयन पर अंतिम मोहर लगा देगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले की 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए साढ़े आठ हजार के करीब आवेदन प्राप्त हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायतों ने आवेदनों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार कर प्रशासनिक समिति की बैठक में अनुुमोदित कर दी है। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों ने ये सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के लिए भेजी है। सात सितंबर तक इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
मेरिट लिस्ट नहीं की गई प्रदर्शित
ग्राम पंचायतों ने पंचायत सहायक के पद के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर उसे अनुमोदित कर दिया। लेकिन ये सूची ग्राम पंचायत, ब्लॉक या जिला स्तर पर प्रदर्शित नहीं की गई। इसके चलते आवेदक ये सूची देखने के लिए पेरशान हो रहे है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों ने पंचायत सहायक की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार कर उसका अनुमोदन कर लिया है। अब अंतिम निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति लेगी। सात सितंबर तक समिति अंतिम निर्णय कर लेगी।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें