फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक दोस्त पर भरोसा कर होटल में मिलने पहुंची छात्रा, तभी पड़ गया पुलिस का छापा; हकीकत जान छूटे पसीने

Sat, 14 Oct 2023 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फेसबुक पर युवक से दोस्ती करने के बाद छात्रा को उस पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने छात्रा को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। उसी दौरान सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मार दिया। जिसमें युवक और छात्रा को पकड़ लिया।  
 
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में एक युवक ने नाम बदलकर सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा से दोस्ती की। उसे ब्लैकमेल भी किया। कोतवाली से महज 500 मीटर दूर स्थित होटल में शुक्रवार को कमरा बुक कर उसे मिलने के लिए बुला लिया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को पकड़ लिया। इससे गुस्साए महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


ये है मामला 
हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि पकड़ा गया युवक पिछले माह से किशोरी के पीछे पड़ा था। उसके अश्लील फोटो बनाकर उसको ब्लैक मेल कर रहा था। शुक्रवार को छाता के होटल में युवक ने खुद के आधार कार्ड से कमरा बुक किया। सूचना मिलने पर सदस्यों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि आरोपी कोसीकलां निवासी मुशर्रफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें - यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल
विज्ञापन

 

आधार कार्ड लगाकर बुक किया था कमरा 
युवक ने केवल अपना आधार कार्ड लगाकर कमरा बुक किया था। यहीं छात्रा को बुला लिया। पूर्व में किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। होटल मालिक गया (बिहार) गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मुशर्रफ ने सोशल मीडिया पर नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की थी। वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। 

ये भी पढ़ें - वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियों की हकीकत: प्यार में अंधी न होती तो... ऐसे फंसी इस दलदल में, रुला देगी कहानी
विज्ञापन

पाॅक्सो के तहत हो रही कार्रवाई 
सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो समेत अन्य सुसंगत धाराओं के केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - शिक्षक गिरफ्तार: परिषदीय विद्यालय के मास्टर ने 8वीं की छात्रा संग की ऐसी हरकत, पहुंचा सलाखों के पीछे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें