पड़ोसी की फर्जी आईडी बनाकर लिया था सिम
जांच में पता चला कि युवती ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति की आईडी पर सिम लिया था। लेकिन, आईडी फर्जी तरीके से बनाई गई थी। युवती बीएससी की छात्रा है। युवती के पिता इस बारे में कुछ नहीं बता सके। बेटी की हरकतों के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। पुलिस ने युवती के दोस्त से भी पूछताछ की है। दोस्त ने भी युवती से दूरी बना ली।
पिता से झगड़े का लेना चाहती थी बदला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पीड़ित महिला का युवती के पिता से कुछ महीने पहले विवाद हो गया था। युवती के पिता एक कबाड़ी को पीट रहे थे। महिला ने विरोध किया था। युवती अपने पिता से हुए झगड़े का बदला लेना चाहती थी। इसलिए यह हरकत की। अब उसे पछतावा हो रहा है।
बंद मकान में तीन लाशें: फिरोजाबाद में दो बेटियों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस