फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरोर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन पशु चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना पुलिस ने बुधवार की रात गांव गोधना के पास मुठभेड़ के दौरान तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस और छुरा मिला। सफारी से पुलिस ने चोरी कर ले जाए जा रहे 13 बकरा-बकरी बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

गोल चक्कर तिराहा के पास बुधवार की देरशाम पुलिस चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली की गांव कल्होर की ओर से पशुचोर सफारी में बकरियां चोरी कर ले जा रहे हैं। पुलिस टीम बताए गए स्थान की ओर रवाना हो गई। नवनिर्मित बाईपास की ओर पहुंचने पर सफारी आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी मारकर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। चालक ने अचानक स्पीड बढ़ा दी और चेकिंग कर रहे टीम को कुचलने की कोशिश करते हुए चालक गाड़ी को भगा ले गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो गोधना के पास गाड़ी से तीन बदमाश उतरकर भागने लगे। पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायर किया। कुछ दूरी पर पुलिसकर्मियों ने तीनों को तमंचा कारतूस व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पशु चोरों ने अपने नाम उस्मान, अरमान और शौकीन निवासी रिचपुरा थाना कुरावली बताया। सफारी की तलाशी में 13 बकरा-बकरी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें