फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कर पता लगाई जाएगी सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की जांच कर उनकी क्रियाशीलता की रिपोर्ट उपायुक्त एनआरएलएम ने मांगी है। तीन दिन में एडीओ पंचायत को इसकी रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन

जिले की 552 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण होना था। लगभग चार सौ ग्राम पंचायतों में निर्माण पूर्ण होने के बाद क्रियाशील करने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। उपायुक्त एनआरएलएम पीसी राम जांच के आदेश दिए हैं। इसमें कहा है कि जो सामुदायिक शौचालय महिला स्वंयसहायता समूहों को हैंडओवर हो गए हैं, उनकी जांच की जाए। जांच कर रिपोर्ट दी जाए कि क्या उनका संचालन विधिवत हो रहा है। अगर संचालन नहीं हो रहा है तो इसके क्या कारण है।
महिला स्वंय समूहों को हैंडओवर किए गए सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता की रिपोर्ट एडीओ पंचायत से मांगी गई है। हर हाल में सभी सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीसी राम, उपायुक्त एनआरएलएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें