पीड़ितों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
आरोपी राजकुमार के पकड़े जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना सिकंदरा पहुंच गए। उन्होंने भी अपने साथ हुई ठगी की जानकारी पुलिस को दी। इनमें डौकी निवासी सूरज से 65 हजार रुपये, कीठम निवासी विशन स्वरूप से 21300 रुपये, श्रीकृष्ण शर्मा से 22 हजार रुपये, ओमप्रकाश से 60 हजार रुपये, रामकुमार से 53 हजार रुपये, उमेश से 15 हजार रुपये, अरसेना निवासी बद्री प्रसाद से 15 हजार रुपये, विमलादेवी से 20 हजार रुपये लिए थे। यह सब रकम बिजली का बिल कम कराने के नाम पर ली गई। लोगों का बिल 50 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक था। इस पर आधी रकम जमा करने का आश्वासन आरोपी दे रहा था।
बिजली विभाग में शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ितों ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह राजकुमार को ढूंढने जाते थे। इस पर वो छिप जाता था। बिजली विभाग में शिकायत करते थे। मगर, कोई सुनवाई नहीं करता था। उसे तलाशने में भी मदद नहीं की जाती थी। कई बार राजकुमार मिल भी जाता था, लेकिन रुपये लौटाने से इंकार कर देता था। पीड़ित सारिफ ने मुकदमे में लिखा है कि आरोपी ने कई लोगों से 50-60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
आगरा: जर्जर मकान ढहने से हादसा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, तीन घायल