फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अब तक 801 मरीज मिले, पांच मरीजों की हो चुकी है मौत

Sun, 07 Nov 2021 04:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 10 साल में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले इस वर्ष मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 801 मरीज मिल चुके हैं। इनमें पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। अब मरीजों की कुल संख्या 801 हो गई है। इनमें 380 मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 10 साल से सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। उधर, बरौली अहीर के श्यामो गांव में डेंगू पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। इस गांव में बीते एक महीने में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान कम होने पर बीते दो-तीन दिन से डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 15 और शनिवार को चार मरीज ही मिले। इससे पहले बीते सप्ताह रोजाना औसतन 35 से अधिक मरीज मिल रहे थे। 421 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यह सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

सप्ताह भर में तेजी से कम हो जाएंगे मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। दो दिन से पारा भी कम हुआ है। बाहर का तापमान कम होने पर मच्छर घरों की ओर छिपने को आएंगे। दिन में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान होने तक मच्छरों का प्रकोप बहुत कम हो जाएगा और मच्छर नहीं पनपेंगे। डेंगू के मामले भी तेजी से कम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- सुबह-शाम को घरों की खिड़कियों को बंद करके रखें।
- मच्छरदानी लगाकर सोएं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- कूलर-एसी का उपयोग बंद कर दें, ठंडा पानी न पीएं। 
- मच्छररोधी कॉइल-दवा का छिड़काव भी कर सकते हैं।

श्यामो में बुखार से सात साल के बच्चे की मौत 
बरौली अहीर के श्यामो गांव में बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई। गांव के विजय सिंह लोधी ने बताया कि सुनील शर्मा के सात साल के बेटे मटरू को दो दिन से बुखार आ रहा था। इसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इसे डेंगू बताया था। 

इलाज से सेहत में सुधार नहीं हुआ और दम तोड़ दिया। बच्चे की मां आशा और पिता सुनील का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले रजनीश पुत्र राजकुमार, आरिफ पुत्र इमरान, अशोक पुत्र बबलू और विराज पुत्र पीयूष राजपूत की भी मौत हो गई थी। प्राइवेट लैब में चारों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें