आगरा। आगरा से भोपाल तक का सफर महज 1.25 घंटे में पूरा होने वाला है। 10 अक्तूबर से आगरा से भोपाल के बीच इंडिगो की उड़ान शुरू होने वाली है। पहले ये उड़ान दो अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इंडिगो एयरलाइंस 10 अक्तूबर से उड़ान शुरू करेगी।
इंडिगो एयरलाइंस की यह उड़ान सप्ताह में चार दिन चलेगी। इसका शेड्यूल इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर में आगरा से भोपाल की फ्लाइट स्थगित कर दी गई थी। एयरपोर्ट के निदेशक ए ए अंसारी ने बताया कि एयरलाइंस से जो शेड्यूल मिला है, उसके मुताबिक भोपाल और आगरा के बीच रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट आएगी। भोपाल से फ्लाइट 11.35 बजे आगरा के लिए उड़ान भरेगी और खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी। 20 मिनट रुककर दोपहर 1.30 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होगी जो कि एक घंटा 25 मिनट में भोपाल एयरपोर्ट पर दोपहर 2.55 बजे पहुंच जाएगी।
लखनऊ फ्लाइट भी होगी शुरू
एक अक्टूबर से आगरा और लखनऊ के बीच उड़ान शुरू होने के आसार हैं। लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे से उड़ान आगरा में दोपहर 3.45 बजे आएगी और यहां से शाम 4 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी जोकि शाम 5 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।