फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली/फतेहपुर सीकरी/बाह। बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। रविवार को तीन बच्चियों ने बुखार से दम तोड़ दिया है। बीते 12 दिन में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। अफसर बेखबर बने हुए हैं। मौत होने के बाद ही शिविर और जांच कराई जा रही है। अभी तक पिनाहट में सबसे ज्यादा आठ मरीजों की मौत हुई है। बाह में पांच, बरहन में चार, फतेहपुर सीकरी में चार और टेढ़ी बगिया में दो बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के ताजपुर निवासी दिलशाद की छह साल की बेटी आयत की बुखार से मौत हो गई, इसे दो दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को सीएचसी से रेफर करने पर परिजन उसे भरतपुर लेकर गए थे। बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 65 लोगों की जांचकर दवाएं दीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बच्ची शमसाबाद स्थित लाखरानी गांव में ननिहाल गई थी, वहां बुखार आने के बाद यहां आई थी।
फतेहपुर सीकरी ग्राम मंडी गुड़ में रविवार को बुखार से छह वर्षीय बालिका प्रिया की मौत हो गई। इनके पिता ज्ञानी कुशवाहा ने बताया कि तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था और इसका इलाज भरतपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव में 13 लोगों को बुखार आ रहा है। सुशील, गिरजा, बालक जतिन, राहुल, कृष्णा, बॉबी, नारायण सिंह, मनोज, पुष्पेंद्र, सुनील, देवेश, उमेश, मोनू आदि बीमार हैं। संवाद
विज्ञापन

बाह के मिढकौली गांव निवासी राजेश की बेटी सुहाना (5) ने बुखार से दम तोड़ दिया। इसका एक साल का भाई प्रिंस भी बुखार से तप रहा है।
परिजनों ने बताया सुहाना को 8 दिन पहले बुखार आया था। पहले बाह और बाद में फतेहाबाद में उसका इलाज कराया जा रहा था। क्लीनिक के डॉक्टरों ने डेंगू होने की बात कही थी, जिसके बाद उसे आगरा में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिढकौली गांव में अब तक आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। घर घर वायरल पीड़ितों की चारपाइयां बिछी हैं। सुहाना की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें