फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हादसाः मृतकों के परिवार को दो-दो लाख मुआवजा, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Mon, 08 Jan 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अस्‍पताल पहुंचे एसपी ‌स‌िंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर हादसे में चार परिवारों के 11 लोगों की मौत होने के बाद अस्पताल में तो ढांढस बंधाने वालों की भीड़ लगी रही। जिला प्रशासन के अधिकारी डेरा डाले रहे। वहां राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेता एवं पदाधिकारी पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल शाम को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और हादसे पर दुख व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री ने घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया और सभी मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख की सहायता राशि को देने की घोषणा की।

सपा सांसद अक्षय यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हादसा काफी दुखद है। पीड़ित परिवार के साथ हैं। सिरसागंज क्षेत्र के विधायक हरिओम यादव ने हादसे में 11 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से चलता तो हादसा नहीं होता। प्रशासन को चाहिए कि इनका निर्माण तेजी से कराएं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद के विधायक डा. मुकेश वर्मा और सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि हादसा काफी दुखद है। मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि ऐसे हादसे रोकने का इंतजाम होना चाहिए। 

गमी से लौट रहे परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

व‌िलाप करते पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
थाना सिरसागंज के सोथरा चौराहे के समीप दस चक्का ट्रक के पलटने से वैगनआर कार सवार छह लोगों की शिनाख्त हुई तो वह सिरसागंज क्षेत्र के गांव चंदरई निवासी एक ही परिवार के तीन सगे भाई थे। 

गांव चंदरई के निवासी चोब सिंह पुत्र सिलेट सिंह अपने भाई रामप्रकाश, पप्पू एवं पत्नी अनारश्री, पप्पू की पत्नी आशवती, बेटे सतेंद्र के साथ कार से जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव नगला मान्धाता स्थित अपनी ससुराल गए थे।

चोब सिंह की पत्नी अनारश्री एवं पप्पू की पत्नी आशवती दोनों ही सगी बहनें हैं। चोब सिंह के साले की बेटे की पिछले दिनों मौत हो गई थी। इसके कारण पूरा परिवार गमी में शामिल होने के लिए एक साथ था। 

नगला मान्धाता से होकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने सौथरा चौराहे पर लघुशंका करने के लिए गाड़ी को रोका था। गाड़ी में बैठकर चलने वाले थे तभी हादसा हो गया। 
विज्ञापन

सेकेंडों में यूं छिन गए 11 लोग

हादसा - फोटो : अमर उजाला
-रविवार 8 जनवरी को दोपहर 3.40 बजे के करीब सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर हरियाणा नंबर का दस चक्का ट्रक पलटा। 
-3.50 बजे एसडीएम चंद्रभानु सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सोमपाल सिंह सैनी मौके पर पहुंचे। 
-4.00 बजे करीब मौके पर क्रेन पहुंची। क्रेन ने कई बार उठाने का प्रयास किया पर नहीं उठा ट्रक। 
-4.10 बजे करीब जेसीबी से उठाने का प्रयास किया। 
-4.15 बजे एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ अजय चौहान फोर्स के साथ पहुंचे। 
-4.21 बजे ऑटो में पिता एवं दो पुत्रों के शव बाहर निकाले गए।  
-4.24 बजे शव लेने एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 
-4.26 बजे चार शव एवं घायल पंकज को लेकर एंबुलेंस रवाना। 
-4.28 बजे एसडीएम शिकोहाबाद एवं सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, कई थानों का फोर्स पहुंचा। 
-4.30 बजे ट्रक को जेसीबी और क्रेन ने ट्रक का सीधा किया। 
-4.32 बजे एक शव ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। 
-4.35 बजे वैगनआर को जेसीबी से सीधा किया। 
-4.40 बजे वैगनआर से शव बाहर निकाला गए। 
-5.00 बजे सभी शव एंबुलेंस से फिरोजाबाद भेजे गए। 
-5.20 बजे ट्रक खींच कर एक साइड से किया गया। 
-5.55 बजे डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा.मनोज कुमार मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें