फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हादसाः बच्चों ने पढ़ाई के लिए छोड़ा था घर, मौत ले गई दुनिया से दूर

Mon, 08 Jan 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सिरसांगज में रविवार शाम को हुए हादसे में एक परिवार के सारे अरमान तबाह हो गए। पढ़ाई के लिए गांव छोड़ने वालों ने नहीं सोचा था कि उन्हें एक हादसा दुनिया से दूर ले जाएगा। सपने तो टूट ही गए घर का चिराग भी बुझ गया। 
विज्ञापन


जिला मैनपुरी के थाना बरनाहल का गांव फूलसहाय में रहने वाले मनोज यादव ने सपना देखा था कि उसके बच्चे पढ़ लिख जाएं। गांव में पढ़ाई का माहौल नहीं था। इसलिए मनोज कुमार ने गांव से शहर की ओर रुख किया। खुद गांव में खेती करते रहे लेकिन पत्नी और बच्चों को शिकोहाबाद के शंभूनगर में किराए पर कमरा दिला दिया। 

बड़ा बेटा हिमांशु शिकोहाबाद के सेंट आरसीएस स्कूल में कक्षा छह में और छोटा बेटा प्रियांशु कक्षा एक में इस स्कूल में पढ़ रहा था। मनोज के साथ-साथ उसके दोनों बेटों की मौत हो गई। पत्नी अंजू और बेटी ईशा घायल हैं। छुट्टियां होने पर पूरा परिवार गांव आ गया था। 
विज्ञापन

इसलिए आ रहा था परिवार

हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से स्कूल खुल रहे थे इसलिए मनोज पत्नी और बच्चों को लेकर आटो से ही शिकोहाबाद आ रहा था। उसे क्या पता था जिन बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का सपना लेकर वह जा रहा बीच में मौत का झप्पटा सब कुछ छीन लेगा। घायल अंजू और ईशा को तो पता भी नहीं है कि उसके परिवार के साथ क्या हादसा हुआ है। 

अंजू की हालत काफी गंभीर है। इसी आटो में सवार पंकज भी गांव नगला दीनानाथ मैनपुरी का रहने वाला है। वह भी पढ़ाई के लिए गांव से सिरसागंज कोचिंग पढ़ने जा रहा था। मौत बन कर गिरे ट्रक ने उसकी जिंदगी भी छीन ली और परिवार के अरमानों को तोड़ दिया। मैनपुरी बरनाहल के गांव गढैया दान सहाय निवासी सौरभ को भी गांव में पढ़ाई नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन

कोचिंग के लिए आ रहा था

हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसलिए वह भी कोचिंग करने के लिए गांव से सिरसागंज आ रहा था। सौरभ हादसे का शिकार हुआ और वह घायल है। उधर हादसे में मां और पिता दोनों को गंवाने की खबर लगते ही बेटा रंजीत बेहोश हो गया। उसकी हालत इतनी खराब हुई कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पडा। 

कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राजबब्बर ने शोक संवेदना व्यक्त की है। रात को शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें