उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची में मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं। साथ ही जिनका नाम सूची में नहीं है। वे नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 मई है।
बता दें कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए होंगे। ऐसे में राज्य निवार्चन आयोग ने चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में आयोग की वेबसाइट पर मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है। मतदाता वेबलिंक http://sec.up.nic.in/site/votersearchULB.aspx/ पर जाकर बूथवार अपना नाम खोज सकते हैं।
इसमें मतदाताओं को अपने जिले का नाम, निकाय का प्रकार, निकाय का नाम और फिर वार्ड का नाम एंटर करना होगा। इसके बाद बूथवार सूची में नाम खोज सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं और वे मतदान की पात्रता रखते हैं वे 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन के जरिए सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए लिंक http://sec.up.nic.in/ULBVoterRegistration/ पर जाना होगा।
इसके बाद लिंक http://sec.up.nic.in/ULBVoterRegistration/OnlineULBVoterStatus.aspx पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी पता कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।