फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः सेना भर्ती में पकड़े गए तीन 'मुन्नाभाई'

Tue, 09 May 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी ‌की नवीन मंडी में चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को दूसरे के स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए तीन युवकों को सेना के अधिकारियों ने पकड़ा। तीनों युवक शामली, आगरा और जालौन के रहने वाले हैं। पुलिस वहां उनसे पूछताछ कर रही थी। हालांकि सेना अधिकारियों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में सेना भर्ती मेला का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। सोमवार देर रात आंधी के दौरान तीन युवक वहां तैनात कर्मियों को चकमा देकर परिसर में प्रवेश कर गए। वह किसी दूसरे युवकों के स्थान शारीरिक दक्षता की परीक्षा देने के लिए आए थे। चेकिंग के दौरान जब कागजात आदि की जांच की गई तो तीनों युवक फर्जी निकले। 

पकडे़ गए विकास निवासी सुन्नागांव शामली, अर्जुन निवासी टेड़ी बगिया जमुना नगर आगरा और विजय निवासी गांव उद्धेतापुरा थाना अतरौली जालौन को सेना के जवान पकड़कर थाने ले गए। वहां तीनों को पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनसे सेना में नौकरी लगवाने के लिए रुपये लिए गए थे। साथ ही उन्हें फर्जी कागजात आदि देकर प्रवेश कराया गया था। हालांकि रुपये लेने वाले लोग कौन थे इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सके।
 
एसपी मैनपुरी राजेश एस ने बताया कि आर्मी को चकमा देकर देर रात तीनों युवक सेना भर्ती में प्रवेश कर गए थे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें