फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जंगल में खून से लथपथ मिला किसान का शव, बदन पर नहीं थे कपड़े, हत्या की आशंका

Thu, 28 Oct 2021 09:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना हाईवे की राधावैली कॉलोनी पास जंगल में बृहस्पतिवार को किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ था। बदन पर कपड़े भी नहीं थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसएसपी और थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के गांठौली से बुधवार शाम लापता हुए किसान का शव बृहस्पतिवार को थाना हाईवे की राधावैली कॉलोनी पास जंगल में खून से लथपथ शव मिला। उसके बदन पर कपड़े भी नहीं थे। कपड़े शव के पास ही रखे मिले। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने निरीक्षण के बाद हाईवे पुलिस को शीघ्र जांच कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना गोवर्धन के गांव गांठौली निवासी बाबूलाल शर्मा (59) के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गए और लौट कर नहीं आए। परिजन उनकी तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे थाना हाईवे की राधावैली कॉलोनी के बराबर खाली पडे़ भूखंड में एक बच्चा शौच करने गया। वहां उसे किसान का लहूलुहान शव मिला। 

एक बच्चे ने दी परिजनों को सूचना
शव के पास ही उसके कपड़े और मोबाइल पड़ा था। उसी वक्त परिवार के सदस्य फोन कर रहे थे, बच्चे ने उठाया और शव पड़े होने की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त बाबूलाल के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का बेटा अशोक कुमार फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। जानकारी पर वह भी आ गया। हालांकि वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। ग्रामीणों व अन्य परिजनों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
बाबूलाल के मोबाइल फोन से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि यह मालूम पड़ सके कि वह जब घर से चले तो किसका फोन आया था और इसके बाद किस-किस से उनकी फोन पर बात हुई। 

बच्चे की भी तलाश कर रही पुलिस
जंगल में फोन पर शव की जानकारी देने वाले बच्चा कलुआ कौन था? कहां का था? पुलिस व अन्य लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अब पुलिस उस बच्चे की भी तलाश कर रही है। ताकि उससे कुछ और जानकारी मिल सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें