फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नकली नोट छापने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, ठेक-पेट्रोल पंप और छोटी दुकानों पर खपाते थे पैसे

Sat, 12 Feb 2022 09:10 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा 

सार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना हरीपर्वत पुलिस, अपराध खुफिया शाखा और स्वाट टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से गैंग को होंडा सिटी कार में पकड़ा।
विज्ञापन
नकली नोट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने घर में प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इसमें दो फिरोजाबाद और एक ताजगंज का रहने वाला है। आरोपी पहले नकली नोट अपने खर्च के लिए चलाते थे, अब इनको नकली नोट खरीदने वालों को बेच रहे थे। आरोपियों से दो हजार और 500 के 1.95 लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना हरीपर्वत पुलिस, अपराध खुफिया शाखा और स्वाट टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से गैंग को होंडा सिटी कार में पकड़ा। आरोपियों में फिरोजाबाद के जगजीवन नगर निवासी कमल प्रताप सिंह उर्फ केपी, नीलकमल और ताजगंज स्थित कैरई नगला ताराचंद निवासी मनीष कुमार हैं। उनके पास से 1.95 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि वह घर में प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते हैं। केपी नोट बनाता है। बाकी दोनों इन्हें खपाने का काम करते हैं। मनीष को पिछले दिनों 50 हजार रुपये दिए थे। यह चल गए। उसने असली नोट के बीच कुछ नकली नोट रखकर चलाए। गिनती के दौरान दुकानदार की नजर से बचने पर नोट चल गए। अब वो उनके साथ जुड़ गया।

हर नोट से आधा मुनाफा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह रात में शराब की दुकान, पेट्रोल पंप पर नोट चलाते थे। दिन में छोटी दुकानों पर खरीदारी करते थे। 500 का नोट तो आसानी से चल जाता था। मगर, कई बार दो हजार का नोट दुकानदार वापस भी कर देते थे। आरोपी मनीष ने पिछले दिनों केपी का संपर्क दिल्ली के युवक से कराया था। उसे नकली नोट की डिलीवरी देने के लिए आगरा बुलाया था। वह हवाला कारोबार और सराफ बाजार में यह नोट खपा देता है। वह असली के बीच कुछ नकली नोट रख देता है। कुछ नकली निकलने पर कोई शिकायत भी नहीं करता है। हर नोट पर आधे का मुनाफा हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें