फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बिजली निगम के अवर अभियंता को दफ्तर में घुसकर पीटा, आबकारी मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 06 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

क्षेत्राधिकारी अभय नरायण राय का कहना है कि अवर अभियंता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
अवर अभियंता नवीन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता के चेंबर में गुरुवार को छह-सात लोगों ने अवर अभियंता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मारपीट का आरोप आबकारी मंत्री के बेटे पर लगाया है। शाम को पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन

ज्योंति रोड उपकेंद्र में अवर अभियंता नवीन कुमार ने तहरीर में कहा है कि गुरुवार दोपहर अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार ने फोन कर उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि अधिशासी अभियंता के चेंबर में घुसते ही आबकारी मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री एवं धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने छह-सात साथियों के साथ उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। अधिशासी अभियंता ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने। इस बीच कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 

क्षेत्राधिकारी अभय नरायण राय का कहना है कि अवर अभियंता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘नियम विरुद्ध कनेक्शन देने की सिफारिश की थी’
अवर अभियंता ने आबकारी मंत्री के बेटे पर नियम विरुद्ध कनेक्शन देने की सिफारिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही सिफारिश न मानने पर फोन कर धमकी देने की बात कही। बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली में अधिकारी और कर्मचारी एकजुट नजर आए। सभी ने आबकारी मंत्री के बेटे सहित अन्य पर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि विभाग के झटपट पोर्टल पर सुधीर कुमार की ओर से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि पोर्टल पर अपलोड दस्तावेज  दूसरी जगह के हैं। साथ ही कॉलोनी में इलेक्ट्रिफाइड नहीं है। इस कारण कनेक्शन नहीं दिया गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को अंकुर अग्निहोत्री ने मारपीट की घटना से कुछ समय पहले फोन करके कनेक्शन देने के लिए कहा। मना करने पर अभद्रता करते हुए धमकी दी। पीड़ित की ओर से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी साक्ष्य मिटाने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अवर अभियंता की ओर से दी गई तहरीर पर अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार की ओर से भी हस्ताक्षर किए गए हैं। 

विभागीय पोर्टल पर आवेदन के बाद भी अवर अभियंता की ओर से 50 हजार रुपये की रिश्वत कनेक्शन के लिए मांगी जा रही थी। इसी की शिकायत के लिए अधिशासी अभियंता से मिलने बेटा पीड़ित व कुछ अन्य लोगों के साथ गया था। अवर अभियंता की ओर से शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई। -रामनरेश अग्निहोत्री, आबकारी मंत्री

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: उत्सव के बीच निशुल्क अन्न पाकर कार्डधारक खुश, पहले दिन 1.20 लाख कार्ड धारकों को राशन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें