फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: खेल मैदान के पीछे नशे में धुत युवती मचा रही थी शोर, पुलिस पहुंची तो...

Wed, 16 Oct 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली के समीप सोमवार रात को शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई। वहां भी युवती ने काफी देर तक हंगामा किया। 

ये भी पढ़ें- ट्रेन के आगे कूदने को बढ़ी पंजाब की महिला, 'ममता' ने रोके मौत के कदम, दुखभरी है कहानी

युवती वृंदावन की ही रहने वाली है। वो सोमवार की रात नशे की हालत में कोतवाली के समीप हजारीमल सोमानी के खेल मैदान के पीछे घूम रही थी। वो काफी तेज शोर मचा रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

ये भी पढ़ें- सनसनीखेज खुलासा: पानी गंदा करने पर महिला ने पीटा तो नाबालिग ने उसकी बेटी को मार डाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती समझाने को प्रयास किया, तो वो भड़क गई और गाली देने लगी। पुलिस बमुश्किल उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई। यहां भी नशे में धुत युवती ने हंगामा किया। युवती की पहचान होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि युवती ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में हंगामा कर रही थी। युवती को उसकी मां को सौंप दिया है। परिजनों को हिदायत दी है कि आगे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें