फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं अब तीन पाली में ही होंगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षाएं अब तीन पाली में ही कराई जाएंगी। प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। परीक्षा समिति में चार पाली में परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव पास किया गया था। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर परीक्षा चार के बजाय तीन पाली में किए जाने का निर्णय लिया गया है। दो जुलाई को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए थे। अब उसी के अनुरूप परीक्षा कार्यक्रम तैयार कराया जा रहा है। 

पहले यह था कार्यक्रम
तीन जुलाई को बिना तारीख के परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर उस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। उस कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा चार पाली में सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक, दूसरी पाली में 10:00 से 11:30 बजे तक, तीसरी पाली में दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक और चौथी पाली में शाम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक कराई जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब तीनों पाली की परीक्षाओं का प्रस्तावित समय क्रमश: सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक, पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 01:00 बजे तक और शाम को 03:00 से 04:30 बजे तक है। 

सामाजिक दूरी का पालन होगा
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के समय ध्यान रखा जाएगा कि प्रत्येक केंद्र पर उतनी संख्या में परीक्षार्थी आवंटित किए जाएं, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक न हो। परीक्षा केंद्रों से नोडल केंद्रों की दूरी अधिक न हो। गर्ल्स कॉलेजों में स्वकेंद्र की व्यवस्था रहेगी। जिन कॉलेजों में संख्या बहुत ही कम है, उनको ही आसपास के दूसरे केंद्रों पर डाला जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें