फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: सुबह-सुबह पुलिया की नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 May 2023 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शमशाबाद में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में युवक का शव मिला। उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। वो मंडी में सब्जी बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
लाश को पुलिया के नीचे से निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमशाबाद के कस्बे में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह तड़के जब राहगीरों ने शव को नाले में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नाले से बाहर निकाला और  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यहां का है मामला 

जानकारी के मुताबिक शमशाबाद कस्बे के इरादत नगर रोड स्थित सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त कस्बे के वार्ड नंबर-18 निवासी सोनू पुत्र टूंडाराम के रूप में हुई। घटनास्थल पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। सोनू कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता का काम करता था। युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कॉलोनी के गेट के लिए हाइप्रोफाइल ड्रामा: खारिज होगा चिकित्सक दंपती पर दर्ज मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

इस हाल में मिली लाश 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की दोनों चप्पलें नाले से दूर पड़ी मिली है और सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। थाना अध्यक्ष शमशाबाद आलोक कुमार दीक्षित का कहना है कि सुबह सड़क किनारे नाले में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त हो चुकी है। परिजन भी मौके पर आए हैं। मामले की जांच कर परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमर उजाला पड़ताल: छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का ऐसा हुआ हाल, एसी कबाड़; तीन साल से झाड़ू भी नहीं लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें