उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में साइबर अपराधियों के एक फर्म के एकाउंटेंट को बिजली का बिल अपडेट कराने के नाम पर 52 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एकाउंटेंट को महज पांच रुपये का शुल्क बताकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके अगले दिन उनके खाते से 52 हजार रुपये खाते से गायब हो गए।
यहां का है मामला
आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-10 निवासी भ्रमण कुमार गुप्ता एक फर्म में एकाउंटेंट हैं। फर्म के मालिक के मोबाइल पर एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि बिजली का बिल अपडेट नहीं है। अगर, बिल अपडेट नहीं कराएंगे तो बिजली काट दी जाएगी। इसमें एक नंबर भी लिखा था। मालिक ने भ्रमण कुमार को मैसेज फारवर्ड किया। उन्होंने मैसेज में लिखे नंबर पर बात की। बात करने वाले ने बिजलीकर्मी बताया।