फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: जीजा जी नमस्कार..., ऐसे फंसा ट्रांसपोर्टर; लगा 90 हजार रुपये का झटका

Mon, 01 May 2023 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एक  ट्रांसपोर्टर को ठगने के लिए साइबर अपराधी ने गजब का तरीका अपनाया।  ट्रांसपोर्टर को फोन करके कहा 'जीजा जी नमस्कार... आपके खाते में कुछ रुपये भेज रहा हूं'। इसके बाद  ट्रांसपोर्टर के पास खाते में रकम आने का फर्जी मैसेज भी आया। पढ़ें किस तरह हुई ये ठगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधी ने साला बनकर एक ट्रांसपोर्टर को ठग लिया। एक खाते में 90 हजार रुपये जमा करा लिए। ट्रांसपोर्टर ने साइबर सेल में शिकायत की है। मामला थाना एत्माद्दौला में दर्ज किया गया।

साला बनकर किया कॉल 

कालिंदी विहार स्थित राहुल रेजिडेंसी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर निर्मल कुमार के साथ घटना हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक जनवरी को मोबाइल पर एक काॅल आई। काॅल करने वाले ने खुद को उनका साला बताया। वह इस तरह से बोल रहा था कि उन्हें अपने साले की आवाज लगी। वो बात करने लगे। उसने कहा कि एक व्यक्ति खाते में रकम भेजेगा। उसके खाते में ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। आपके खाते में आए तो ट्रांसफर कर देना।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी का वादा कर शारीरिक शोषण: जीवन साथी बनने की आई बारी तो हैवान बना प्रेमी,  फिर जो किया...जीते जी मर गई वो

मोबाइल पर भेजे फर्जी मैसेज 

इसके बाद उनके पास तीन मैसेज आए। इसमें 90 हजार खाते में आने का मैसेज भी था। उन्होंने समझा कि खाते में रकम आ गई। इस पर उन्होंने अपने बेटे के खाते से रकम बताए खाते में ट्रांसफर करा दी। निर्मल ने बताया कि जब उन्होंने अपना खाता ऑनलाइन चेक किया तो खाते में रकम नहीं आई थी। मोबाइल पर मैसेज फर्जी तरीके से भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम
विज्ञापन

दर्ज कराई गई शिकायत

उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि खाता बांदा की एक बैंक की शाखा का है। इसमें बुलंदशहर की आईडी लगी थी। शनिवार को इस मामले में थाना एत्माद्दौला में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - UP: बिजली बिल अपडेट के लिए पांच रुपये कराए ऑनलाइन ट्रांसफर, अगले दिन आया ऐसा मैसेज; उड़ गई एकाउंटेंट की नींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें