आगरा में थाना कागारौल के बेरी चाहर गांव में गुरुवार रात साढ़े आठ बजे टेलर हरदम उर्फ पप्पू सिंह ( 42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पूर्व फौजी राजेश और उसके चचेरे भाई आईटीबीपी के सिपाही उमेश पर है। हत्या की वजह पानी का विवाद रही। पूर्व फौजी पाइप लाइन में पंप लगाकर पानी भर रहा था। पप्पू ने इसका विरोध किया। पुलिस का कहना है कि इसी पर घर में घुसकर उसकी हत्या की गई। उमेश और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है।
मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेम में दिव्यांगता को भी आड़े नहीं आने दिया, मंदिर में लिए सात फेरे
उमेश और राजेश का मकान पप्पू के घर के पास ही है। पप्पू सिंह का मकान ऊंचाई पर है। इस कारण उसके घर तक पानी नहीं आया। उसने देखा कि लाइन में पंप लगा हुआ है। उसने पंप लगाने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से लोग आ गए।
पहले लाठी डंडे चले, फिर गोली
पूर्व फौजी राजेश सिंह और उसका चचेरा भाई उमेश घर पर थे। दोनों ओर के लोगों में लाठी-डंडे चले। इसमें पप्पू सिंह का भाई खुशीराम, धर्मवीर, हरिओम और गोवर्धन घायल हो गए, जबकि राजेश पक्ष की एक महिला घायल हो गई। रात तकरीबन साढ़े आठ बजे पूर्व फौजी राजेश और उसका चचेरा भाई उमेश आए। उन्होंने लाइसेंसी बंदूक लेकर पप्पू सिंह के घर पर हमला बोल दिया। पप्पू सिंह को गोली मार दी। पप्पू की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने कई राउंड फायर किए। दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए।