फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवती ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 09 Mar 2021 02:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में प्रेमी की हरकतों से परेशान आकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इससे खफा प्रेमी उसके घर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। युवती की पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। मगर, जमानत पर छूटने के बाद युवक ने युवती के पिता से मारपीट कर दी। पुलिस ने दूसरी बार हरकत करने पर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
घटना हरीपर्वत क्षेत्र की है। कुछ साल पहले युवती परिवार सहित युवक के मकान में किराये पर रहती थी। युवक डीजे का काम करता था। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों हाईस्कूल कर रहे थे। युवक ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी, जबकि युवती स्नातक कर चुकी है। दोनों में दोस्ती हो गई। 

हत्या या आत्महत्या: कासगंज में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


परिवार वाले शादी करने पर राजी हो गए। कोरोना काल में युवक का व्यापार बंद हो गया। वह शराब भी पीने लगा। अब वह काम नहीं करता है। युवती की नौकरी लग गई। इस पर वह उसे परेशान करने लगा। युवती को नौकरी छोड़ने की कहता। युवती ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। कुछ दिन पहले उसका घर छोड़कर दूसरे मकान में रहने लगी। 

शनिवार को युवक युवती के घर पहुंचा। उससे मारपीट कर दी। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। युवती ने थाने आने पर तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। जमानत मिलने पर युवक घर आया। रविवार को युवती के पिता से मारपीट कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उन्होंने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें