फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल, दोनों की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Tue, 09 Mar 2021 01:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आशियाना के देवीखेड़ा के पास सोमवार शाम सरेराह प्रेमी युगल खून से लथपथ मिले। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल जोड़े को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मौके से दो पिट्ठू बैग मिले हैं। एक बैग से खून से लथपथ चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आपस में विवाद करने के बाद चाकू से घायल हुए हैं। दोनों बोलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में वारदात की पूरी हकीकत सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल पुलिस आसपास केसीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7.30 बजे युवक व युवती खून से लथपथ मिले। युवती के गले पर चाकू से वार किया गया था। एक कलाई भी कटी थी। वहीं युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए थे। दोनों अधमरी हालत में सड़क किनारे पड़े थे। पुलिस ने जोड़े को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

युवती उन्नाव व युवक लखीमपुर खीरी का रहने वाला
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी के मुताबिक, घायल युवती मूलरूप से उन्नाव के बिहार की रहने वाली विजयलक्ष्मी है। वह तीन साल से बरीगवां में किराए के मकान में रहती है। फिनिक्स मॉल के एक शोरूम में नौकरी करती है। वहीं युवक गौरव सिंह लखीमपुर खीरी के पटहेरवा का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें