फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल पूर्व घर से गई युवती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक गांव से करीब छह वर्ष पूर्व गई युवती को पुलिस ने खोज निकाला है। लेकिन अब युवती शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराया गया है। युवती के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार जनवरी 2011 को नाबालिग पुत्री को अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी व आरोपी लव कुमार की तलाश कर रही थी। एसपी अजय शंकर सिंह की ओर से निर्देश मिलने के बाद पुलिस एक बार फिर से तलाश में जुट गई।

आरोपी परिजनों पर दबाव बनाया तो छह वर्ष पूर्व प्रेमी संग गई किशोरी दो बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह शादी कर चुकी है, उसके दो छोटे बच्चे हैं। अब वह पति के साथ ही रहेगी। उसने परिजनों से बात करने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया, थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद प्राप्त आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें