फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर बाल-बाल बचा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज का परिवार

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। केन्द्रीय मंत्री (सूक्ष्म एवं लघु उद्योग) गिरिराज सिंह का परिवार शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर के पास दुर्घटना का शिकार होने से बाल- बाल बच गया। सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार पलटते- पलटते बच गई। इस घटना के बाद मंत्री के परिवार को ढाई घंटे एक्सप्रेसवे पर ही गुजारने पड़े।
विज्ञापन


सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का परिवार शुक्रवार को कार से आगरा की ओर आ रहा था। एक्सप्रेसवे पर गांव तेहरा के समीप मंत्री के परिवार की कार के सामने श्वान आ गया। उसको बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। चालक राजेंद्र सिंह ने सूझबूझ से कार को पलटने से बचा लिया।

इस घटना में कार का एक्सल टेढ़ा हो गया। कार को रोककर पुलिस को सूचना दी गई। सुरीर पुलिस एवं जेपी ग्रुप के अधिकारी मौके पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के परिवार को समीप ही सुरक्षित बैठाने की व्यवस्था की गई। इसके बाद पुलिस ने कार मिस्त्री को बुलवाकर कार को दुरुस्त करवाया। करीब ढाई घंटे बाद केंद्रीय मंत्री का परिवार अपने गंतव्य की तरफ बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें