फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों को मिली 20 लाख की पावर

विज्ञापन
नगर निगम में सदन के दौरान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण काम न होने पर फोटो दिखाते पार्षद बंटी माहौर। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम सदन के 20वें अधिवेशन में मंगलवार को पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में 20 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की मंजूरी मिल गई। हंगामे के बीच अधिवेशन में तय हुआ कि निर्वाचित और नामित 110 पार्षद 5 लाख रुपये के सीवर, 5 लाख रुपये के पानी, व 10 लाख रुपये के नाला और सड़क के निर्माण कार्य करा पाएंगे। इसके बाद सड़क और नाला निर्माण के 49 प्रस्ताव पार्षदों ने वापस ले लिए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम सदन का अधिवेशन फिर देर से शुरू हुआ। अधिवेशन दोपहर दो बजे की जगह 2:30 बजे शुरू हुआ तो फिर हंगामा शुरू हो गया। प्रस्तावों पर बीच में टोकाटाकी पर सत्ता और विपक्ष के पार्षदों के बीच तकरार हो गई, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। 20 मिनट तक यह हंगामा चलता रहा, जिसके बाद दोपहर 3 बजे से प्रस्तावों पर चर्चा शुरू की गई।
कुल 82 प्रस्तावों पर मंगलवार को चर्चा की जानी थी, लेकिन इनमें से 49 प्रस्ताव सड़क और नाला निर्माण कार्य से जुड़े थे, इस पर मेयर ने पार्षदों से कहा कि वह व्यवस्था बना लें तो सर्वसम्मति से सभी वार्डों में 20-20 लाख रुपये के विकास कार्य करा देंगे। मेयर के इस सुझाव के बाद सभी पार्षदों ने केवल प्रस्ताव पढ़े। इन पर फैसला नहीं हुआ।
विज्ञापन

पाबंदी: तीन दिन में देने होंगे काम के प्रस्ताव
मेयर नवीन जैन ने पार्षदों से कहा कि वह तीन दिन में विकास कार्य के प्रस्ताव दे दें ताकि बजट बनाए जा सके। 10 लाख रुपये निर्माण कार्यों के लिए हैं, जबकि 5 लाख रुपये सीवर और 5 लाख रुपये पेयजल के लिए हैं। पार्षदों ने पूछा कि उनके क्षेत्र में पानी या सीवर का काम नहीं होना है तो क्या कुल 20 लाख के निर्माण के प्रस्ताव लगा सकते हैं। इस पर मेयर ने व्यवस्था दी कि यदि किसी के वार्ड में सीवर कार्य नहीं होना है तो वह बाकी 15 लाख के काम करा पाएगा। तीनों श्रेणी के लिए धन तय है। एक का बजट दूसरे में नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें