फिरोजाबाद जिले में दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां उधारी के रुपये न लौटने पर चूड़ी ठेकेदार ने श्रमिक को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर निवासी इकरार(36) रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी चूड़ी ठेकेदार कमालुद्दीन उर्फ कमालू के पास मजदूरी करता था। इकरार ने कमालू से 1 लाख 64 हजार रुपये उधार लिए थे।
वापस नहीं कर पाया था रकम
इकरार यह वापस नहीं कर सका था। इसी के चलते कमालू कई बार इकरार के साथ मारपीट कर चुका था। इकरार के भाई सौराव ने बताया कि कमालू की पिटाई के डर से इकरार तीन दिन पूर्व आगरा अपनी मौसी के घर चला गया था।