उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने वर्ष 2018 में भी पूरा अभियान चलाया। उस समय मुख्यमंत्री ने सोरों के विकास का ऐलान किया। अब ट्विटर के माध्यम से तीर्थस्थल घोषित करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने भी निर्णय को सराहा और कहा कि अमर उजाला ने इस अभियान को आगे बढ़ाया। जनभावनाओं का सम्मान किया। अब मुख्यमंत्री ने सूकरक्षेत्र सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने का निर्णय लिया है जो सराहनीय है।
यह होगा लाभ
- ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा।
- महत्वपूर्ण प्राचीन धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार होगा।
- पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।
- हर की पौड़ी के घाट आदि का विकास होगा।
संबंधित खबर...
कासगंज: राष्ट्रपति तक पहुंची सोरोंजी को तीर्थस्थल बनाने की गुहार, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने भेजा ज्ञापन