रंग लाई अमर उजाला की मुहिम
जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का मुद्दा उमर उजाला लगातार उठाता रहा है। तहसील दिवस, आईजीआरएस व अन्य संदर्भों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर खबरें प्रकाशित होने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया। लंबित शिकायतों पर विभागों को नोटिस जारी हुए। फरवरी में आगरा की 75वीं रैंक थी, जो अगस्त में 50वीं हुई और सितंबर में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम का कहना है कि अक्तूबर माह में टॉप-10 में आगरा का स्थान बरकरार रखा जाएगा।
बारिश से फसलों में 10 प्रतिशत नुकसान
अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने बाढ़, आपदा व अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की। एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी को बताया कि बेमौसम की बारिश से फसलों में 10 प्रतिशत नुकसान है। 33 प्रतिशत नुकसान पर ही मुआवजा वितरण का प्रावधान है। उन्होंने कहा, अछनेरा में धान व अन्य ब्लॉक में सरसों की फसल प्रभावित हुई है।
प्रधानों ने ब्लॉक कर्मियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
फतेहपुर सीकरी। हेमंत राव शाम चार बजे सीडीओ ए मनिकन्डन के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए फतेहपुर सीकरी ब्लॉक पर पहुंचे। वे यहां मनरेगा, पेंशन, आवास कार्यों से संतुष्ट नजर आए। ब्लॉक पर ही प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष अनीश चाहर, तालेवर सिंह, गुड्डू चाहर आदि ने नोडल अधिकारी से ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। औलंडा के प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के छह माह बाद भी सचिव ने समितियों को गठन नहीं होने दिया है। उन्होंने सीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक से वह थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक व भवन देखने पहुंचे। जिसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं का व्रत, प्रचलित है ये प्राचीन कथा