फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM का ऐलान, तूफान पीड़ितों से नहीं होगी राजस्व वसूली, जिनके कच्चे घर गिरे उन्हें मिलेंगे पक्के मकान

Sun, 06 May 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीएम योगी को आपबीती सुनाता पी़ड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में तूफान से आई भारी तबाही का जायजा लेने और पीड़ितों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए शनिवार को सीएम योगी आदित्यानाथ आगरा में मौजूद थे।  
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान पीड़ितों को सहायता राशि का चेक अपने हाथों से सौंपा और उन्हें ढांढस बंधाई। इसके अलावा तूफान प्रभावित क्षेत्रों में राहत देने के लिए कई अहम घोषाणाएं कीं। 

उन्होंने कहा कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राजस्व वसूली पर रोक लगा दी गई है। चूंकि बिजली आपूर्ति अभी पूरी तरह से बाधित इस वजह से बिजली बिल नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चे को दुलारते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के कच्चे मकान तूफान में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्हें यूपी सरकार पक्के मकान बनवा कर देगी। जिला प्रशासन को तेजी से इसके लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। 

बोले कि, मृतकों को चार-चार लाख रुपये राज्य सरकार ने दिया है। घायल व्यक्ति को भी सहायता राशि दी गई है। जिनकी फसल और बागवानी बर्बाद हो गई है। प्रशासन उनका आंकलन करके तुरंत मदद करे। 

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशासन जल्द से जल्द जगह-जगह गिरे विद्युत खंभों को ठीक करवाए। बिजली आपूर्ति बहाल करे। जहां पानी की समस्या आ रही है। 

प्रशासन को दिए ये निर्देश

सीएम योगी - फोटो : ANI
वहां टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जाए। ताकि अब किसी भी तरह की परेशानी तूफान पीड़ितों को न हो। जहां कहीं पेड़ गिरे हैं। पेड़ हटाकर रास्ता पर आवागमन शुरू किया जाए। 

बतातें चलें कि सीएम योगी आदित्यानाथ शुक्रवार शाम ही आगरा आ गए थे। रात में प्रशासन के साथ मीटिंग की और सुबह सबसे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज गए। 

यहां उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा। फिर जिला अस्पताल भी गए। फिर सीएम योगी खेरागढ़ के बुरहरा गांव गए। यहां 25 पीड़ितों को अपने हाथों से चेक दिया। 

इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से फिरोजाबाद तहसील के शाहवेद गांव पहुंचे। यहां एक स्कूल में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में पीड़ितों को सहायता राशि वाला चेक दिया। 
विज्ञापन

मौसम विभाग से कैसे नहीं मिली जानकारी, होगी जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई को आए तूफान के बारे में मौसम विभाग से जानकारी नहीं मिली थी। इसमें कहां चूक हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। क्योंकि मौसम विभाग शासन और प्रशासन को पहले से अवगत कराता है तो इस बारे में पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाते हैं। 

खेरागढ़ के बुरहरा गांव में तूफान पीड़ितों को मुआवजे के चेक देने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ मई तक अलर्ट है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में कभी इस प्रकार के तूफान या चक्रवात की आशंका हो तो लोगों को पहले सूचित कर उन्हें सावधान किया जाए। इसके बारे में आवश्यक व्यवस्थाएं हर जिला स्तर पर होनी चाहिए। 

आवश्यकता पड़ने पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। आगरा में दो मई को बहुत बड़ा तूफान आया था। यह इतना विकराल था कि बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए थे। इसके बावजूद यहां के लोगों ने धैर्यपूर्वक इस विपदा को झेला, यह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है, मैं आपको यह आश्वस्त करने आया हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें