फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में बढ़ी ठिठुरन: घने कोहरे के बीच शीतलहर ने कंपाया, बच्चे बोले- डीएम अंकल स्कूल में छुट्टी करा दो

Wed, 27 Dec 2023 09:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में ठिठुरन बढ़ गई है। घने कोहरे के बीच शीतलहर लोगों को कंपा रही है। बच्चे बोले- डीएम अंकल स्कूल में छुट्टी करा दो।
विज्ञापन
ताजनगरी में बढ़ी ठिठुरन: बच्चे बोले- डीएम अंकल स्कूल में छुट्टी करा दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह ठिठुरन और घने कोहरे के साथ शुरू हुई। शीतलहर चलने के कारण लोग कांपते नजर आए। ऐसी कंपकपी सर्दी में स्कूल खुले होने की वजह से बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। सर्दी को देखते हुए बच्चों ने जिलाधिकारी से छुट्टी करने की गुहार लगाई है।   

विज्ञापन


मलपुरा क्षेत्र में सुबह ठंड के बीच छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने को तैयार होकर निकले तो रास्ते में शीतलहर ने उन्हें कंपा दिया। उन्होंने ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी से स्कूल में छुट्टी करने की गुहार लगाई। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। शहर के राष्ट्रीय राजमार्गों सहित गांव की सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। 

इससे वाहनों की रफ्तार थम गई है। वाहन लाइट जलाकर धीरे-धारे आगे बढ़ते दिखे। दृश्यता लगभग शून्य रही। 20 मीटर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। ठंड की वजह से मजदूरी करके पेट पालने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की वजह से काम पर ब्रेक लग गया है। लोग घरों पर कैद नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें