फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बंदियों की जांच कराकर अस्थायी बैरक में रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक से कहा कि नए बंदियों की जांच कराकर उनको अस्थायी बैरक में ही रखा जाए। बंदियों को बीमारियों से बचाने के लिए जेल परिसर को रोजाना सैनिटाइज कराया जाए। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए साफ सफाई में लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन

सचिव ने सोमवार को जेल पहुंचकर अल्प वयस्क बैरक, महिला बैरक पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद जेल की बैरक नंबर नौ-ए, नौ-बी का निरीक्षण किया। प्राधिकरण सचिव ने बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जेल अधीक्षक से कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की स्वास्थ्य विभाग जता रहा है। जेल में बंदियों की अधिक संख्या को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। जेल अधिकारी बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निराकरण करें। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, मनोज कुमार शुक्ला, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, अवनींद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें